Edited By Nitika,Updated: 17 Oct, 2018 02:56 PM
उत्तराखंड में एक शादी समारोह से घर लौटने के बाद नशे में धुत एक व्यक्ति ने घर के बाहर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान मना करने गए साले के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
सितारगंजः उत्तराखंड में एक शादी समारोह से घर लौटने के बाद नशे में धुत एक व्यक्ति ने घर के बाहर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान मना करने गए साले के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह मामला ऊधमसिंह नगर के सितारगंज इलाके का है, जहां पर नशे में धुत एक व्यक्ति शादी समारोह से मेजर सिंह अपने साले हरपाल सिंह के साथ घर लौटा। इसी बीच उसने नशे की हालत में घर के बाहर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही घर के सदस्य बाहर निकल आए। वहीं साले हरपाल ने अपने जीजे मेजर सिंह को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक मेजर सिंह के साले हरपाल सिंह के पेट में गोली लग गई।
बता दे कि आनन-फानन में हरपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।