Edited By Nitika,Updated: 21 Dec, 2018 06:09 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग जिले में सड़क निर्माण के दौरान हुए भूस्खलन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग जिले में सड़क निर्माण के दौरान हुए भूस्खलन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस हादसे में मारे गए श्रमिकों की आत्मा को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करते हैं। इसके साथ ही सीएम ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को घायल श्रमिकों के उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हरीश रावत ने मजदूरों की मृत्यु पर व्यक्त की गहरी संवेदनाएं
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि वह रुद्रप्रयाग जिले में बांसवाड़ा के पास चट्टान खिसकने के हादसे में मजदूरों की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हरीश रावत ने कहा कि वह शासन प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों से भी राहत और बचाव कार्य में त्वरित मदद की अपेक्षा करते हैं।
बता दें कि इस संबंध में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी का कहना है कि ठेकेदार के अनुसार हादसे के दौरान 23 मजदूर मलबे के नीचे दबे थे, जिनमें से 12 मजदूर दुर्घटना से बच निकले थे। इसके साथ ही डीएम ने घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है।