8 hours ago
10 hours ago
1 day ago
2 days ago
4 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
विजय दिवस: पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
Edited By Nitika,Updated: 27 Jul, 2022 02:12 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया। यहां गांधी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल के युद्ध में मां भारती की रक्षा के लिए हमारे वीर जवानों ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। उन्होंने कहा, ‘‘कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ सिंहनाद... 1999 से लेकर आज तक उसी वेग से गूंज रहा है। भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता ने दुश्मन को एक बार फिर ये बता दिया कि उसके रहते तिरंगे की आन-बान और शान में रत्ती भर की भी कमी नहीं आ सकती।'' कारगिल की विजय गाथा में उत्तराखंड के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने 75 सपूतों के देश के लिए बलिदान को यह वीर भूमि कभी नहीं भुलाएगी। उन्होंने कहा कि लड़ाई के दौरान तोलोलिंग में मेजर विवेक गुप्ता और मेजर राजेश अधिकारी के अदम्य साहस को कोई नहीं भूल सकता। पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘‘अपना सब कुछ देश के लिए कुर्बान कर देने वाले सैनिक ये सब वेतन के लिए नहीं करते, बल्कि देश के प्रति प्रेम के कारण करते हैं।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैन्य बलों का साहस और मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर स्तर पर सेना को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है और इसी कड़ी में अग्निपथ जैसी योजना को लागू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार सरकार द्वारा सेवायोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीरता पदक से अलंकृत प्रदेश के सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त रकम तथा वार्षिकी में भी अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेता को दी जाने वाली एक मुश्त राशि 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए, महावीर चक्र विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर 35 लाख रुपए और कीर्ति चक्र विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर 35 लाख रुपए करने की मंजूरी दी जा चुकी है। धामी ने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में 'शौर्य स्थल' (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसे दिसंबर 2023 में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने भी विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हमारे वीर जवानों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अपने शौर्य व पराक्रम से दुश्मनों को परास्त किया।''
Uttarakhand News... चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए बनाए गए 50...
अधिकारियों के साथ राजनैतिक प्रतिनिधि भी करें स्ट्रांग रूम का निरीक्षण: चमोली के उप जिला निर्वाचन...
उत्तराखंड में Chardham Yatra को लेकर कवायद तेज, को-ऑर्डिनेशन कांफ्रेंस का किया गया आयोजन
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसाः बेरीनाग में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी स्कूल बस, दो बच्चे घायल
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में हुईं वनाग्नि की 46 घटनाएं, 53.15 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक
नीति निर्धारण से स्वास्थ्य क्षेत्र तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक बड़ा बदलाव: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के डॉ. कटोच को पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित... राज्यपाल, CM और BJP...
मुख्य सचिव ने केदारनाथ का किया दौरा, अधिकारियों को यात्रा से पहले काम पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति मुर्मू 23 अप्रैल से दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर, ऋषिकेश में गंगा आरती में होंगी शामिल
Lok Sabha Election 2024... देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए किया मतदान, महेंद्र भट्ट का दावा
CAD $
25/04/2024 15:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा
वृष राशि के जातक किसी जगह घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बहन या भाई के साथ किसी बात को
मिथुन राशि वालों आज बेवजह की जिद आपको भारी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता
कर्क राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई जानकारी मिल सकती है। जो छात्र पढ़ रहे हैं उन्हें
सिंह राशि के जातकों को आज बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़
कन्या राशि आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। धन के मामले में बिलकुल भी
तुला राशि के जातक कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्त
वृश्चिक राशि वालो आज किसी जगह से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय तो होगी लेकिन
धनु राशि वालों आज जीवन में अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दवाब अधिक
मकर राशि वालों आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें
कुम्भ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात
मीन राशि के जातक करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। पारिवारिक विवाद आपके लिए समस्या बन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes