हाम्रो दशै महोत्सव में धामी ने किया वीर सैनिक और वीर नारियों का सम्मान

Edited By Nitika,Updated: 11 Oct, 2021 02:44 PM

dhami honored brave soldiers and brave women

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव'''' में वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव'' में वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी परंपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा।
PunjabKesari
वहीं पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि कर्नल आरपी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जाएगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन और गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़ी कैंट, मिठी बेड़ी, घंघोड़ा, जैंतनवाला की आन्तरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!