Edited By Nitika,Updated: 15 Aug, 2022 03:23 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में विधान सभा परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान धामी ने कहा, "मैं आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं। मैं पीएम को धन्यवाद देता हूं कि उनके आह्वान पर हर घर तिरंगा...
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में विधान सभा परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान धामी ने कहा, "मैं आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं। मैं पीएम को धन्यवाद देता हूं कि उनके आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान त्योहार की तरह बन गया।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं। हमारी नई पीढ़ी का हमारे गौरवशाली इतिहास से परिचय हो रहा है। हम अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं। इस अमृत काल में हमारा देश दुनिया को दिशा देने वाला बनेगा। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।