पुष्कर सिंह धामी की आपदा प्रभावित की मदद करने की अपील

Edited By Nitika,Updated: 26 Oct, 2021 10:37 AM

dhami appeal to help the disaster affected

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हाल ही में आई आपदा में राहत कार्यों में सहयोग के लिए केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही अन्य संस्थानों का आभार जताया है और...

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हाल ही में आई आपदा में राहत कार्यों में सहयोग के लिए केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही अन्य संस्थानों का आभार जताया है और लोगों से आपदा प्रभावितों की मदद की अपील की है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा के इस कठिन दौर में राज्य सरकार अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर पीड़ितों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट के समय यदि सभी लोग सहायता के लिए आगे आएंगे, तो निश्चित रूप से इस आपदा में हम आपदा प्रभावितों की बेहतर मदद कर सकेंगे।

सीएम ने औद्योगिक संस्थानों, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा अन्य विभिन्न संस्थाओं सहित आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि दैवीय आपदा के कारण प्रदेश को इस समय आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था हेतु सभी की मदद की आवश्यकता है। इस लिए सभी लोग सभी लोग यथा सम्भव सहयोग करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!