उत्तराखंड के मंत्री की मांग- वंदना कटारिया के नाम पर रखा जाए हरिद्वार के हॉकी स्टेडियम का नाम

Edited By Nitika,Updated: 14 Aug, 2021 03:08 PM

demand of uttarakhand minister

उत्तराखंड के मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर हरिद्वार के रोशनाबाद में हॉकी स्टेडियम का नाम हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के नाम पर रखने की मांग की है, जो टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर हरिद्वार के रोशनाबाद में हॉकी स्टेडियम का नाम हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के नाम पर रखने की मांग की है, जो टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं।

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया 11 अगस्त को अपने गांव पहुंचीं थीं। वह टोक्यो ओलंपिक के समापन के बाद करीब डेढ़ साल बाद अपने घर पहुंची थीं। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अनेक लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी व सम्मानित किया था।

बता दें कि वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। यही नहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम की तरफ से वह सबसे अधिक गोल दागने वाली खिलाड़ी भी रहीं हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!