Edited By Nitika,Updated: 13 Sep, 2018 05:25 PM
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है।
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अभी हाल ही में दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में राज्यों को लेकर जो भी निर्देश दिए गए हैं, वह इन बैठकों के द्वारा पदाधिकारियों के सम्मुख रखे जा रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अमित शाह के दौरे के दौरान जिलाध्यक्षों को केंंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनका भी अवलोकन किया जाएगा।
वहीं तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य बनाने से लेकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश पदाधिकारियों के दिए जाएंगे।