सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, जानिए छठे राउंड के परिणाम में कौन आगे

Edited By Nitika,Updated: 02 May, 2021 02:11 PM

counting continues for salt assembly by election

उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इस सीट पर सुबह 9 बजे तक कोई रूझान सामने नहीं आया है।

 

नैनीतालः उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इस सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद जो परिणाम सामने आए हैं, वो इस प्रकार हैः-

1) गंगा पंचोली -8535
2) महेश जीना।       -11128
3) जगदीश चंद्र।      -298
4) नंदकिशोर।        -152
5) पान सिंह।         -214
6) शिव सिंह रावत। -355
7) सुरेंद्र सिंह।         -317
8)  नोटा।                -378

मुख्य चुनाव अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से विधिवत रूप से जारी है। अभी डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती की जाएगी। अभी किसी प्रकार का कोई रूझान सामने नहीं आया है। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाताओं में इस बार कोई खास उत्साह देखने को नही मिला। इस सीट पर 17 मई को हुए उपचुनाव में मात्र 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी 151 बूथों पर 96241 मतदाताओं में से 41551 मत ही पड़े।

बता दें कि सल्ट उपचुनाव में 7 प्रत्याशी मैदान में हैं और भाजपा के महेश जीना व कांग्रेस गंगा पंचोली के मध्य सीधी टक्कर है। मतगणना का कार्य कुल 13 टेबल पर हो रहा हैं। इस सीट पर दोपहर तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद मानी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र जीना की मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!