Edited By Diksha kanojia,Updated: 04 Jul, 2020 05:13 PM
उत्तराखंड में हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल से शनिवार तड़के कोरोना संदिग्ध एवं हत्या का आरोपी कैदी फरार हो गया है। इसके बाद पूरे स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया। नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर पुलिस कैदी की तलाश कर रही है।
नैनीतालः उत्तराखंड में हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल से शनिवार तड़के कोरोना संदिग्ध एवं हत्या का आरोपी कैदी फरार हो गया है। इसके बाद पूरे स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया। नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर पुलिस कैदी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी विप्लव सरकार दिल्ली के अम्बेडकर का रहने वाला है और ऊधमसिंह नगर पुलिस ने उसे दो जुलाई को अपने रिश्ते के भाई की हत्या के आरोप में शक्ति फार्म से गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि विप्लव पर दिल्ली में भी एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है और वह फरार चल रहा है। वह अपने रिश्ते के भाई सुशांत सरकार के साथ कुछ दिन पहले दिल्ली से भाग कर ऊधमसिंह नगर आ आया था।