Edited By Nitika,Updated: 25 May, 2018 06:48 PM
उत्तराखंड में केंद्र सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भाजपा के द्वारा जगह-जगह पर जश्न मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस दिन को विश्वासघाट दिवस के रूप में मनाएगी।
देहरादूनः उत्तराखंड में केंद्र सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भाजपा के द्वारा जगह-जगह पर जश्न मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस दिन को विश्वासघाट दिवस के रूप में मनाएगी।
जानकारी के अनुसार, मोदी सरकार को 26 मई को 4 साल पूरे होने जा रहें हैं। इनके बीच कांग्रेस इस दिन को कुछ अलग अंदाज में मनाने जा रही है। कांग्रेस शुरुआती दौर से ही मोदी सरकार पर हमला करते आ रही है। कांग्रेस केंद्र सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बता रही है। इसके साथ इसे स्पष्ट रूप से सरकार की नाकामयाबी बता रही है।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान का कहना है कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। इसके साथ-साथ देश की जनता मोदी की नीतियों से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि 26 मई को मोदी सरकार झूठ और जुमले लेकर केंद्र में स्थापित हुई थी। केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादों में से कोई भी वादा धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। इसी के चलते शनिवार को केंद्र सरकार के जनता के साथ किए गए वादों के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाएगी। इसके साथ-साथ पूरे राज्य के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन भी करेगी।
मदन कौशिक ने कांग्रेस पर किया पलटवार
इस पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पलटवार करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि काग्रेस की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। मदन कौशिक ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपना वजूद खो रही है। इसके कारण वह बेफिजूल के बयान दे रही है। देश की जनता का भरोसा कांग्रेस से उठ चुका है। अब कांग्रेस कुछ भी कर ले लेकिन लोगों को उन पर दोबारा विश्वास नहीं हो सकता है। वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब सिमटकर सिर्फ 2 राज्यों में ही रह गई है, जहां पर आने वाले समय में कांग्रेस का पतन होना स्वाभाविक है।