Edited By Nitika,Updated: 17 May, 2018 02:14 PM
उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जन आक्रोश रैली में शामिल होकर जनता को संबोधित किया।
उत्तरकाशीः उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जन आक्रोश रैली में शामिल होकर जनता को संबोधित किया।
मायके में ही गंगा हो रही मैलीः प्रीतम सिंह
जानकारी के अनुसार, प्रीतम सिंह ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार गंगा स्वच्छता की बात कर रही है लेकिन यह दुर्भाग्य है कि उत्तरकाशी गंगा के मायके में ही गंगा मैली हो रही है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे की योजनाएं ठेकेदारी तक ही सीमित रह गई हैं। हालांकि चारधाम यात्रियों के बीच गंगा की गंदगी को देखकर गलत संदेश जा रहा है। केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस चुनावों में भाजपा को देगी करारा जवाब
प्रीतम सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस कई मुद्दों के साथ लड़ेगी। भाजपा सरकार ने राज्य को शराब सहित भू-माफियाओं को बेचकर रख दिया है। उन्होंने थराली उपचुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार थराली में चुनाव लड़ रहा है, वह बिल्कुल स्वच्छ छवि के नेता है। कांग्रेस भाजपा को चुनावों में करारा जवाब देगी।