Edited By Nitika,Updated: 25 Jun, 2019 03:49 PM
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पत्र लिखकर चारधाम यात्रा मार्ग में यात्रियों के लिए व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
देहरादूनः उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पत्र लिखकर चारधाम यात्रा मार्ग में यात्रियों के लिए व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
राजेन्द्र शाह ने यात्रियों की परेशानियों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से सुगम यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाएं सुचारू करवाए जाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि वह पिछले दिनों मैं केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि यात्रा मार्ग पर जाम और अव्यवस्था की भयावह स्थिति बनी हुई है। यात्रा रूट पर पेट्रोल पम्पों पर लंबी-लंबी कतारों में यात्रियों को घंटों जाम की स्थिति से रूबरू होना पड़ रहा है।
वहीं शाह ने कहा कि यात्रा के पड़ाव में ठहराव की व्यवस्था ठीक नहीं है। अव्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न सुझावों पर अमल करने की मांग की है।