उत्तराखंड: थराली चुनाव प्रचार पर लगा विराम, कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2018 09:40 PM

congress and bjp give his full strength on last day of tharali campaign

थराली विधानसभा के उपचुनाव को लेकर चल रहे प्रचार-प्रसार का शोर शनिवार को सायंकाल थम गया। प्रचार के अंतिम दिन दोनों दलों के दिग्गजों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने तीन जनसभाएं की। विकास के नाम पर...

देहरादून/थराली: थराली विधानसभा के उपचुनाव को लेकर चल रहे प्रचार-प्रसार का शोर शनिवार को सायंकाल थम गया। प्रचार के अंतिम दिन दोनों दलों के दिग्गजों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने तीन जनसभाएं की। विकास के नाम पर वोट देने की अपील की। 28 मई को मतदान होगा। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घाट, देवाल और नारायणबगड़ में जनसभा को संबोधित किया। घाट में सीएम ने कहा कि गांवों का विकास मेरी प्राथमिकता है। देवाल के सुदूर गांव हिमनी में मटर की खेती को बढ़ावा देकर और चीन से लगे सीमांत गांव मलारी में अखरोट की खेती के लिए कार्य योजना तैयार कर हमने इसे साबित भी किया है। 

 

देवाल और नारायबगड़ में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि यह वोट विकास के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के नाम पर दिया जाएगा। देवाल में सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चेपड़ा और देवाल में जनसंपर्क किया। चेपड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी जीत राम के पक्ष में एक रोड शो का भी आयोजन किया गया। उधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उप चुनाव को लेकर पूरी तैयरी कर ली गई है। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा।

 

थराली (05) विधानसभा पर एक नजर
कुल पोलिंग स्टेशन: 178
कुल पोलिंग सेंटर:  175
संवेदनशील पोलिंग स्टेशन: 10
अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशन: 18
कुल जोन: 05
कुल सेक्टर: 39
आबजर्वर: 18
कुल मतदाता: 99, 292
पुरुष: 50,991
महिला : 48,301
पोस्टल बैलेट: 3227
सबसे अधिक मतदाताओं वाला पोलिंग स्टेशन: 122, फोरेस्ट गेस्ट हाउस ग्वालदम। कुल मतदाता: 1116, महिला-554, पुरुष: 562।
सबसे कम मतदाताओं वाला पोलिंग स्टेशन: 147, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल केरा। कुल मतदाता 144, महिला-67, पुरुष 77।
मतगणना केन्द्र: गवर्नमेंट इंटर कालेज कुलसरी। दो मतगणना हाल, दो स्ट्रांग रूम, दोनों हाल में छह-छह टेबल।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!