Edited By Nitika,Updated: 06 Sep, 2018 05:10 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को मैक्स अस्पताल में पहुंचकर उत्तरकाशी सड़क दुर्घटना में घायल कुमारी मीनाक्षी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को मैक्स अस्पताल में पहुंचकर उत्तरकाशी सड़क दुर्घटना में घायल कुमारी मीनाक्षी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कुमारी मीनाक्षी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही सीएम ने डॉक्टरों को कुमारी मीनाक्षी के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से मीनाक्षी के इलाज के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।
वहीं मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचार करवा रहे डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता से भी मुलाकात की।