कर्नाटक चुनाव में BJP की जीत पर बोले सीएम- कांग्रेस को देश से उखाड़ फेंकेगी भाजपा

Edited By Nitika,Updated: 16 May, 2018 02:04 PM

cm speaks on bjp victory in karnataka elections

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर भाजपा की जीत पर देहरादून के पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर भाजपा की जीत पर देहरादून के पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। 
PunjabKesari
कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्त्ताओं को सीएम ने दी बधाई 
जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम की नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित कई नेताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्त्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक के नतीजे यह संकेत कर रहे हैं कि 2019 में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।
PunjabKesari
सीएम ने जनता का प्रकट किया आभार 
वहीं मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कर्नाटक की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में भी प्रत्येक चुनाव को जीतकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। जनता भाजपा के विकास को देख रही है और कांग्रेस को पूरे देश से उखाड़ फेंकने में जुटी हुई है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!