Edited By Nitika,Updated: 22 Nov, 2019 05:47 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरे देश में एनआरसी लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे घुसपैठ और राष्ट्र विरोधी तत्वों से संबंधित मसले स्थायी रूप से हल हो जाएंगे।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरे देश में एनआरसी लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे घुसपैठ और राष्ट्र विरोधी तत्वों से संबंधित मसले स्थायी रूप से हल हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कवायद विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्यों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश में एनआरसी लागू करना एक अच्छा कदम है। उत्तराखंड में खुली अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं। इसलिए एनआरसी का महत्व यहां तथा अन्य सीमावर्ती राज्यों में और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि एनआरसी के लागू होने से घुसपैठ तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों से संबंधित मसलों का भी स्थायी समाधान हो जाएगा।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा था कि एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) की कवायद पूरे देश में चलाई जाएगी।