Edited By Nitika,Updated: 21 Feb, 2020 06:25 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पार्टी और राज्य सरकार से संबंधित मामलों पर चर्चा की।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पार्टी और राज्य सरकार से संबंधित मामलों पर चर्चा की।
पीयूष गोयल से भी मिले सीएम
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने रेलवे, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। उन्होंने वर्तमान में राज्य में कार्यान्वित विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। गोयल ने रेल परियोजनाओं को शीघ्र और समय पर पूरा करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अनिल बलूनी के स्वास्थ्य की ली जानकारी
वहीं सीएम रावत शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ पार्टी नेता अनिल बलूनी से भी मिले। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह बाबा केदारनाथ से अनिल बलूनी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सदैव प्रार्थी हूं।