Edited By Nitika,Updated: 24 Sep, 2018 05:53 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल डील के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल डील के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार, राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी को मर्यादा का कोई ख्याल नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बचकानी हरकतें और अराजनैतिक बातें कर रहे हैं।
सके साथ ही सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लगता है किसी ने राहुल गांधी को गलत स्क्रिप्ट दे दी है और उन्होंने उसी को पढ़ दिया है। सीएम ने कहा कि वह राहुल गांधी के बयान की कड़ी भर्त्सना करते हैं।