Edited By Nitika,Updated: 23 May, 2018 06:54 PM
उत्तराखंड में थराली उपचुनाव में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली में रैलियां करनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मोर्चा संभाले हुए हैं।
देहरादूनः उत्तराखंड में थराली उपचुनाव में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली में रैलियां करनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मोर्चा संभाले हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी शाह के चुनाव प्रचार में कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया। सीएम ने परखाल, सोल डुगरी, लोल्टी में मुन्नी देवी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी आप लोगों पर है। इसके साथ-साथ सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता से कई तरह के वादे करते हुए सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया।
कांग्रेसी नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी को अनपढ़ बताया। कांग्रेसी नेताओं के इस बयान पर मुन्नेी देवी ने कहा कि एक महिला को अनपढ़ कहना उसका अपमान करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं के अपमान की कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि थराली विधानसभा के लिए उपचुनाव 28 मई को होगा। यह सीट भाजपा विधायक गनलाल शाह के निधन के बाद खाली हुई थी।