Edited By Nitika,Updated: 03 Aug, 2020 12:48 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को 1-1 हजार रुपए की सम्मान राशि दिए देने की घोषणा की। इससे लगभग 50 हजार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता लाभान्वित होंगी।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को 1-1 हजार रुपए की सम्मान राशि दिए देने की घोषणा की। इससे लगभग 50 हजार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता लाभान्वित होंगी।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले भी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 1-1 हजार रुपए की सम्मान राशि दी गई थी। रक्षाबंधन के अवसर पर की गई यह घोषणा उसके अतिरिक्त है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हम रक्षाबंधन के अवसर पर इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे में भी हमारी हजारों आंगनबाड़ी और आशा बहनें अग्रिम मोर्चे पर रह कर कोरोना के खिलाफ सतर्क करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी उन सभी बहनों के लिए बहुत ही शुभकामनाएं हैं। वे सब स्वंय भी स्वस्थ रहें, तभी वे औरों के स्वास्थ्य का ख्याल रख सकती हैं।
वहीं सीएम रावत ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने सभी लोगों से आवश्यक एहतियात बरतते हुए रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की अपील की।