Edited By Nitika,Updated: 14 Oct, 2019 03:19 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान भी किया है।
चमोलीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चमोली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान भी किया है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने के लिए 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपए सहायता राशि देने का ऐलान भी किया है।
बता दें कि चमोली जिले के उदयपुर में रविवीर को एक वाहन केल नदी में गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।