CM रावत और राज्यपाल ने सड़क हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत पर व्यक्त किया दुख

Edited By Nitika,Updated: 23 Oct, 2019 12:17 PM

cm and governor expressed grief over the death of 2 policemen

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सड़क हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सड़क हादसे में 2 पुलिसकर्मियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वह नैनीताल के वीरभट्टी के पास पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वह दिवंगत आत्माओं की शांति और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि वह दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

वहीं राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में मृत जवानों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कुमांउ के मंडलायुक्त को घायलों का हर संभव आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि राज्यपाल के नैनीताल में एक कार्यक्रम के लिए ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरने से उसमें सवार 2 पुलिस कांस्टेबलों की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही 2 अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!