Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Apr, 2018 04:22 PM
उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह शनिवार को अपने परिवार के साथ 4 दिवसीय दौरे के चलते उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य सचिव गंगोत्री धाम में अपनी पत्नी और दोनों लड़कियों के साथ मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की।
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह शनिवार को अपने परिवार के साथ 4 दिवसीय दौरे के चलते उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य सचिव गंगोत्री धाम में अपनी पत्नी और दोनों लड़कियों के साथ मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की।
यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्य सचिव ने लोनिवि विश्राम गृह में नगर पंचायत गंगोत्री के कूड़ा निस्तारण के लिए हाइड्रॉलिक ट्रक और पुलिस विभाग हिल पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। इसके चलते तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य सचिव के साथ विभिन्न मुद्दो पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ-साथ उन्होंने यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गंगोत्री धाम से गोमुख के लिए होंगे रवाना
बता दें कि उत्पल कुमार सिंह रविवार को ही गंगोत्री धाम से 18 किलोमीटर दूर गंगा के उद्गम स्थल गोमुख के लिए रवाना होंगे। यहां गोमुख ग्लेशियर धीरे-धीरे आ रहे बदलाव और ग्लेशियर के आसपास सक्रिय हुए भूस्खलन का निरीक्षण भी करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव के गोमुख कार्यक्रम की तैयारी कर दी है।