Edited By Nitika,Updated: 11 Jul, 2018 05:54 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य का हाल जाना। सीएम ने कहा कि वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य का हाल जाना। सीएम ने कहा कि वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
वहीं कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर एनडी तिवारी के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने भी ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि एनडी तिवारी की हालत काफी गंभीर है। इसके चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता की किडनी काम नहीं कर रही है। इसके कारण उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। वह 20 सितंबर 2017 को ब्रेन-स्ट्रोक आने के कारण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।