Edited By Nitika,Updated: 10 Jan, 2019 11:55 AM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरुवार को 4 दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरुवार को 4 दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सीएम आवास में उत्तराखंड राज्य लोक सेवा अभिकरण की प्रथम साधारण सभा की बैठक करेंगे। इसके बाद 10 बजे सीएम आवास पर एयर वाइस मार्शल ओपी तिवारी से मुलाकात कर 12 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
वहीं दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत, राज्य मंत्री धन सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी दिल्ली स्थित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।