Edited By Nitika,Updated: 20 Nov, 2019 10:52 AM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 22 नवम्बर को होने वाले रुड़की नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी मयंक गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
रुड़कीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 22 नवम्बर को होने वाले रुड़की नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी मयंक गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को रुड़की में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रुड़की निगम चुनाव 1 साल बाद देरी से हो रहा हैं इसलिए विकास में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने जनता से अपील कि यदि रुड़की में भाजपा का मेयर बनता है तो वो रुके हुए विकास कार्यो को गति देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने से उत्तराखंड एक नए प्रगति की ओर बढता हुआ नजर आया है।
वहीं विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम ने रुड़की में रोड शो भी किया। उन्होंने बीटीगंज से सिविल लाइंस तक पैदल चलकर जनसम्पर्क भी किया।