ब्रेन हेमरेज के बाद वरिष्ठ साहित्यकार चारु चंद्र चंदोला का हुआ निधन, सीएम ने व्यक्त किया शोक

Edited By Nitika,Updated: 19 Aug, 2018 04:13 PM

charu chandra chandola died

उत्तराखंड के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार चारु चंद्र चंदोला का शनिवार रात को निधन हो गया। वह अपने पीछे अपना पूरा परिवार छोड़कर चले गए हैं। उसके निधन से साहित्य जगत को गहरा आघात पहुंचा है।

देहरादूनः उत्तराखंड के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार चारु चंद्र चंदोला का शनिवार रात को निधन हो गया। वह अपने पीछे अपना पूरा परिवार छोड़कर चले गए हैं। उसके निधन से साहित्य जगत को गहरा आघात पहुंचा है। 

जानकारी के अनुसार, चारु चंद्र चंदोला को सोमवार को ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद उन्हें दून अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवा दिया गया। अस्पताल में 5 दिनों तक रहने के बाद शनिवार रात को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।

बता दें कि चारु चंद्र चंदोला ने कई पत्र-पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दी। इसके साथ-साथ वह साहित्य सृजन में भी निरंतर कार्यरत रहे। उन्होंने कई तरह की काव्य रचनाएं भी की। उन्होंने अपनी रचनाओं में अधिकत्तर पहाड़ों के मुद्दों को ही उठाया था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!