थराली विधानसभा उपचुनावः प्रचार का सिलसिला थमा, दोनों पार्टियों ने आखिरी दिन लगाई पूरी ताकत

Edited By Nitika,Updated: 27 May, 2018 01:19 PM

both parties put their full strength on the last day of election campaigning

उत्तराखंड में थराली विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बहुत सारी जनसभाएं की।

चमोलीः उत्तराखंड में थराली विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बहुत सारी जनसभाएं की। 
PunjabKesari
भाजपा ने जनसभाएं कर मतदान की अपील की 
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने थराली विधानसभा के घाट और देवाल के बाद नारायणबगड़ के भगोती गांव में जनसभा की। इसके साथ-साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक सहित कई दिग्गज मंत्रियों ने जनसभाएं कर भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। 

थराली विधानसभा के विकास के लिए पूरी गंभीरता के साथ करेंगे कामः सीएम 
इस दौरान सीएम ने कहा कि थराली के मतदाताओं का मत विधायक को नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री को जाएगा। उन्होंने कहा कि वह थराली विधानसभा के विकास के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि थराली विधानसभा की जीत को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक चुनाव को गंभीरता के साथ लेती है। थराली विधानसभा के उपचुनाव में सारे संगठन ने पूरी ताकत के साथ काम किया है, इसका अवश्य सकारात्मक परिणाम ही आएगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने गांव-गांव में किया प्रचार 
बता दें कि भाजपा के दर्जनभर विधायकों और मंत्रियों ने थराली उपचुनाव को लेकर थराली के गांव-गांव में प्रचार के लिए गए थे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी ने भी थराली उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बताते हुए पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस पूर्व विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और विधायकों ने गांव-गांव में चुनाव प्रचार किया है। 

प्रीतम सिंह ने लगाया आरोप 
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने थराली उपचुनाव में सरकार का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास किया और विकास के नाम पर सरकार जीतेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!