Edited By Nitika,Updated: 04 Jun, 2020 10:26 AM
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल के कार्यों को भाजपा की उत्तराखंड इकाई जोर शोर से जनता के बीच ले जाएगी।
नैनीतालः मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल के कार्यों को भाजपा की उत्तराखंड इकाई जोर शोर से जनता के बीच ले जाएगी।
भाजपा 10 लाख परिवारों तक पहुंचेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के कामों को गिनाएगी। इसके लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए लक्ष्य तय कर दिए हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हल्द्वानी में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को 10 लाख परिवारों तक जाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए 15 लाख फोल्डरों का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें मोदी सरकार के कामों का उल्लेख होगा।