भाजपा ने थराली उपचुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

Edited By Nitika,Updated: 11 May, 2018 01:58 PM

bjp releases list of 40 star campaigners for tharali bypoll

उत्तराखंड के लिए थराली उपचुनाव बड़ा चुनाव नहीं है। इस उपचुनाव से राजनीति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इसके बावजूद भी भाजपा इसे बड़े चुनाव की तरह ही लड़ रही है।

थरालीः उत्तराखंड के लिए थराली उपचुनाव बड़ा चुनाव नहीं है। इस उपचुनाव से राजनीति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इसके बावजूद भी भाजपा इसे बड़े चुनाव की तरह ही लड़ रही है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने थराली उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने के लिए सूची तैयार कर ली है। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में पहला नाम  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का है। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति, अजय टम्टा आदि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त राज्य के स्टार प्रचारकों में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी आदि शामिल है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने पर यह जरुरी नहीं होता कि वह प्रचार में शामिल हो। पार्टी के द्वारा संभावित स्टार प्रचारकों का नाम चुनाव आयोग को दिया जाता है। इस सूची को चुनाव आयोग को इसलिए दिया जाता है कि ताकि प्रचार में आए व्यक्ति का खर्च उम्मीदवारों के खर्चों में ना जुड़कर पार्टी के खर्च में शामिल हो। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!