Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Sep, 2018 02:50 PM
उधम सिंह नगर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार में दम है तो समय पर निकाय चुनाव करवा कर दिखाएं।
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार में दम है तो समय पर निकाय चुनाव करवा कर दिखाएं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में सरकार को हार का डर है। एक ओर सरकार निकाय चुनाव कराने के बात कह रही है तो दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रही है। बीजेपी को डर सताने लगा है कि कहीं निकाय चुनाव में उनका सूपड़ा साफ ना हो जाए। सरकार की अगर नीयत साफ होती तो वो 3 मई तक प्रदेश में निकाय चुनाव करा सकती थी।
बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने यहां निकाय चुनाव के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने यह सब बातें कही।