राफेल मुद्दाः कांग्रेस कार्यालय पहुंचे आक्रोशित BJP कार्यकर्ता, दोनों पक्षों में हुई भिड़ंत

Edited By Nitika,Updated: 20 Dec, 2018 05:17 PM

उत्तराखंड में राफेल मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली का विरोध प्रदर्शन इस कदर देखने को मिला कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर में ही घुस गए।

देहरादूनः उत्तराखंड में राफेल मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली का विरोध प्रदर्शन इस कदर देखने को मिला कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर में ही घुस गए। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। 
PunjabKesari
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया प्रदर्शन 
जानकारी के अनुसार, राफेल मामले को लेकर बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। भाजपा के गुस्साए कार्यकर्ताओं पुलिस के 2 बैरिकेडिंग होने के बावजूद भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए। इसके साथ ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के एस्ले हॉल में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने राफेल को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा किया है। भाजपा कार्यकर्ता जब कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बाहर निकल आए। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। 
PunjabKesari
पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत करवाया 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। दोनों ही कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। उसके बाद पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। दोनों पक्षों में काफी झड़प हुई जिसके चलते पुलिस को सख्ती भी करनी पड़ी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!