Edited By Nitika,Updated: 22 Aug, 2018 06:30 PM
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं।
उत्तरकाशीः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। इसी के चलते तीर्थयात्रियों को रास्ते के खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
हाईवे खुलने के बाद यात्रियों को किया गया रवाना
जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण बंद बद्रीनाथ हाईवे को 2 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया। इससे बद्रीनाथ हाईवे पर फंसे तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। हाईवे के खुलने के बाद लगभग कई यात्रियों को बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए भेजा गया। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब से लौट रहे कई तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।
यमुनोत्री हाईवे 21 जुलाई से बंद
बता दें कि शनिवार को भारी बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से हाईवे बंद हो गया था। हाईवे बंद होने के कारण पुलिस प्रशासन के द्वारा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। इसके बाद बीआरओ ने घंटों की कड़ी मशक्कत कर हाईवे को खोला। वहीं भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 21 जुलाई से यमुनोत्री हाईवे बंद पड़ा है। हाईवे को यात्रा के लिए अभी तक सुचारू नहीं किया गया है।