आर्यन जुयाल बना इंडिया अंडर-19 वनडे टीम का कप्तान, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Edited By Nitika,Updated: 10 Jun, 2018 10:42 AM

उत्तराखंड के होनहार क्रिकेटरों अनुज रावत और आर्यन जुयाल को श्रीलंका दौरे पर अगले महीने जाने वाली अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। अनुज को इस टीम का कप्तान और आर्यन को उपकप्तान चुना गया है।

हल्द्वानीः उत्तराखंड के होनहार क्रिकेटरों अनुज रावत और आर्यन जुयाल को श्रीलंका दौरे पर अगले महीने जाने वाली अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। अनुज को इस टीम का कप्तान और आर्यन को उपकप्तान चुना गया है। 

अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई और आर्यन जुयाल का नाम सामने आया वैसे ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। इस समय आर्यन जुयाल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन की ओर से खेलते हैं। 

बता दें कि आर्यन के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और वह बताते हैं कि आर्यन की इस सफलता पर वह बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अगले महीने बेटे आर्यन का मैच देखने के लिए श्रीलंका जाने की योजना भी बना रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ट्वीट कर दोनों खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!