Edited By Nitika,Updated: 19 Nov, 2018 07:06 PM
उत्तराखंड में रविवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान बड़ी शान्तिपूर्ण ढंग के साथ संपन्न करवाए गए। स्थानीय निकाय चुनाव को 2019 का सेमिफाइनल माना जा रहा है।
देहरादूनः उत्तराखंड में रविवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान बड़ी शान्तिपूर्ण ढंग के साथ संपन्न करवाए गए। स्थानीय निकाय चुनाव को 2019 का सेमिफाइनल माना जा रहा है। इसी के चलते दोनों राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ राज्य के नगर निकाय चुनाव जीतेगी। प्रीतम सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही जनता से वादा कर उन्हें पूरा नहीं कर पाए हैं। इसके बाद राज्य की जनता कांग्रेस को नगर निकाय चुनाव जिताएगी।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा नगर निकाय पर अपनी जीत की बात कह रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि राज्य की जनता का रुख भाजपा की तरफ है और भाजपा नगर निकाय चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी।