Edited By Nitika,Updated: 08 Apr, 2019 02:38 PM
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों के द्वारा ताबड़तोड़ जनसभाएं की जा रही है। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड आ रहे हैं।
हल्द्वानीः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों के द्वारा ताबड़तोड़ जनसभाएं की जा रही है। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की जाएगी। इसके साथ ही रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।
बता दें कि अमित शाह इससे पहले भी उत्तराखंड में विशाल रैली कर चुके हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 2 बार उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।