अजय भट्ट का कार्यकाल 31 दिसंबर को होने जा रहा था समाप्त, की गई एक साल की बढ़ोत्तरी

Edited By Nitika,Updated: 14 Sep, 2018 11:22 AM

ajay bhatt one year hike in the tenure

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इसी के चलते अब भाजपा नई ऊर्जा के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों में उतरेगी।

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इसी के चलते अब भाजपा नई ऊर्जा के साथ 2019 के लोकसभा चुनावों में उतरेगी। 

भाजपा नई ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनावों मे उतरेगीः अजय भट्ट 
जानकारी के अनुसार, अजय भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रहा था, जिसे एक साल के लिए 2019 तक बढ़ा दिया गया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने इसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि भाजपा पार्टी चुनावों में जीत का परचम लहराएगी। इसके साथ ही अजय भट्ट ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है। इसके साथ ही भाजपा सरकार अपने कार्यों और विकास के बल पर आगे बढ़ेगी और कांग्रेस को अपनी जमीन का पता चल जाएगा। 

पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर हुई चर्चा 
वहीं अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!