16 नवंबर को फिर से शुरू होगी पिथौरागढ़-हिंडन-देहरादून के बीच बंद पड़ी हवाई सेवा

Edited By Nitika,Updated: 13 Nov, 2019 05:26 PM

air service will start from november 16

उत्तराखंड में हवाई सेवा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन दिनों बंद पड़ी पिथौरागढ़- हिंडन- देहरादून के बीच हवाई सेवा अब 16 नवंबर को एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। यह हवाई सेवा विमान की मरम्मत के कारण 2 नवंबर से बंद पड़ी थी।

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में हवाई सेवा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन दिनों बंद पड़ी पिथौरागढ़- हिंडन- देहरादून के बीच हवाई सेवा अब 16 नवंबर को एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। यह हवाई सेवा विमान की मरम्मत के कारण 2 नवंबर से बंद पड़ी थी।

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी को पंतनगर से पिथौरागढ़ आते समय विमान में खराबी आने के कारण यह सेवा अक्टूबर महीने तक बंद रही थी। इसके बाद 14 और 15 अक्टूबर को तकनीकी खराबी आने के कारण विमान सेवा में ब्रेक लग गई थी। 2 नवंबर को हवाई सेवा पर एक बार फिर ब्रेक लगी।

वहीं विमान सेवा में बार-बार खराबी आने के कारण सफर करने वाले यात्रियों को हर समय डर लगा रहता था। बता दें कि हेरिटेज एविएशन की और से एक 9 सीटर विमान संचालित किया गया है, जिसके द्वारा पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून और पंतनगर के लिए उड़ान भरी जाती थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!