Edited By Nitika,Updated: 07 Jan, 2019 10:53 AM
उत्तराखंड में मौसम विभाग के द्वारा 2 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के चलते प्रशासन भी सतर्क दिखाई दे रहा है।
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम विभाग के द्वारा 2 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी (alert) जारी की गई है। मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के चलते प्रशासन भी सतर्क दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को राज्य में बर्फबारी और शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निराश्रितों और गरीबों को गर्म कपड़े, रजाई और कंबल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि ठंड से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था और रैन बसेरों में बेसहारा लोगों के रुकने का इंतजाम किया जाए।
बता दें कि चारों धाम सहित पहाड़ी इलाकों में पिछले 2 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।