Edited By Nitika,Updated: 25 Jun, 2018 12:41 PM
उत्तराखंड में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों के द्वारा घर में डकैती करने के बाद घर के ही सदस्य करने का मामला सामने आया है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
रुद्रपुरः उत्तराखंड में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों के द्वारा घर में डकैती करने के बाद घर के ही सदस्य करने का मामला सामने आया है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला रुद्रपुर जिले के गंगापुर रोड के पास का है, जहां बदमाशों के द्वारा देर रात घर में घुसकर लूटपाट की गई। इस दौरान बदमाशों ने घर के सदस्यों पर धारदार हथियार के साथ हमला कर दिया। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति और डेढ़ साल की बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।