Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Apr, 2018 06:05 PM
उत्तराखंड हिमालय पुत्र के नाम से प्रख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 99वीं जयंती मना रहा है।
श्रीनगरः उत्तराखंड हिमालय पुत्र के नाम से प्रख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 99वीं जयंती मना रहा है।
जानकारी के अनुसार, हेमवती नंदन बहुगुणा के पैतृक गांव में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के द्वारा उनकी जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान धन सिंह रावत ने बुघानी में स्वर्गीय हेमवती बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके साथ-साथ दूर-दराज से आए लोगों ने भी हेमवती नन्दन बहुगुणा के संग्रहालय में उनसे जुड़ी हुई चीजों को देखकर उनकी यादों को ताजा किया। वहीं स्थानीय लोगों ने धन सिंह रावत से मांग करते हुए कहा कि संग्रहालय के लिए सर्जित पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जानी चाहिए।
बता दें कि बुघाणी स्थित संग्रहालय सारा साल बंद रहता है, केवल जन्मदिवस आने पर एक दिन के लिए संग्रहालय के दरवाजे जनता के लिए खोल दिए जाते है। इन हिमालय पुत्र के नाम पर जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाक टिकट जारी करने वाले हैं।