Edited By Nitika,Updated: 20 May, 2019 12:47 PM
उत्तराखंड में बारात की विदाई के बाद मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच झड़़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। इस खूनी संघर्ष में दुल्हन के पिता सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रुद्रपुरः उत्तराखंड में बारात की विदाई के बाद मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच झड़़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। इस खूनी संघर्ष में दुल्हन के पिता सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मामला रुद्रपुर जिले का है, जहां पर शांतिपुर क्षेत्र के ग्राम गडरिया बाग में दुल्हन की विदाई के बाद कुछ मेहमान और घर के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच अचानक किसी बात को लेकर 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठियां चलनी शुरू हो गई। इस विवाद में दुल्हन के पिता सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।