नाबालिग से दुराचार पर फांसी का कानून लाने पर 300 महिलाओं ने सीएम का व्यक्त किया आभार

Edited By Nitika,Updated: 16 Jul, 2018 11:37 AM

300 women express gratitude to cm

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नाबालिगों के साथ दुराचार करना वाले आरोपियों को फांसी की सजा का कानून लाने का फैसला किया है। सीएम के इस अहम फैसले के बाद मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर 300 से अधिक महिलाओं ने सीएम का आभार व्यक्त किया।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नाबालिगों के साथ दुराचार करना वाले आरोपियों को फांसी की सजा का कानून लाने का फैसला किया है। सीएम के इस अहम फैसले के बाद मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर 300 से अधिक महिलाओं ने सीएम का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की देश और दुनिया में देवभूमि के रूप में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अबोध बच्चियों के साथ इस प्रकार के जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड से कम सजा हो ही नहीं सकती। इसलिए हमने विचार किया है कि राज्य में छोटी मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे अपराधों के लिए मृत्युदंड का कानून बनाया जाएगा। 

सीएम ने कहा कि अपराधी के मन में मौत का डर पैदा करना ही इस कानून का लक्ष्य है। इसके लिए मां को मजबूत होगा आवश्यक है। मां मजबूत होगा तो परिवार मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हमारी बच्चियां ऐसे हालात का मुकाबला कर सके, इसके लिए हमें उन्हें मजबूत बनाना होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!