Edited By Nitika,Updated: 22 Jan, 2019 05:42 PM
उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर मैक्स वाहन में शादी का कार्ड बांटने जा रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
चमोलीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर मैक्स वाहन में शादी का कार्ड बांटने जा रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हादसा चमोली जिले का है, जहां पर मंगलवार को 3 लोग चरबंग गांव में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी बीच घाट-चरबंग मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन बर्फ में फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर 400 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही वाहन चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
बता दें कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।