रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 5 अन्य घायल

Edited By Nitika,Updated: 01 Jul, 2022 10:53 AM

2 devotees died due to stone falling from the hill

उत्तराखंड में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। साथ ही 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई

 

देहरादूनः उत्तराखंड में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। साथ ही 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने राजस्थान निवासी जयंती लाल (50) का शव बरामद किया और 3 घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया। एक अन्य घटना में, चमोली जिले में बाजपुर गांव के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आए वाहन में सवार उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत हो गई तथा उसके परिवार के 2 अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के पास बुधवार की शाम हुआ जब मऊ निवासी शशांक अग्रवाल (26) अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहा था और इसी दौरान उसके वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरा। पत्थर की चपेट में आने से अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे निकटवर्ती कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में अग्रवाल की मां रेखा अग्रवाल और कार चला रहे उनके रिश्तेदार ओम प्रकाश अग्रवाल को मामूली चोटें आई हैं। यह परिवार मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र का रहने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!