Edited By Nitika,Updated: 12 Dec, 2018 10:44 AM
उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर बारातियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
चंपावतः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर बारातियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा चंपावत जिले का है, जहां पर मानेश्वर के पास बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आसपस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
बता दें कि हादसे का कारण ऑल वेदर रोड पर फैली निर्माण सामग्री बताई जा रही है। इसके साथ ही घायलों में 5 महिलाएं, 4 पुरुष और 2 बच्चे बताए जा रहे है।