Edited By Ramkesh,Updated: 10 Sep, 2020 07:38 PM
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक सनसनी घटना सामने आई है। जहां पर एक युवती अपने चचेरी बहन के गांव गई थी। इसी दौरान बहन के जेठ का लड़का नहाते समय युवती का अश्लील फोटो खींच कर वीडियो बना लिया।
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक सनसनी घटना सामने आई है। जहां पर एक युवती अपने चचेरी बहन के गांव गई थी। इसी दौरान बहन के जेठ का लड़का नहाते समय युवती का अश्लील फोटो खींच कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वह युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शादी के लिए न मानने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर एक युवती की शादी हुई थी। युवती मूल रूप से औरैया की रहने वाली है। वह कुछ माह पूर्व अपनी चचेरी बहन को लेकर जन्मदिन के उपलक्ष में ससुराल लेकर आई थी। युवती बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान उसके जेठ के लड़के रंजीत ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। वीडियो के बल पर युवती के साथ मानसिक व शारीरिक शोषण करता रहा अब युवती से शादी का दबाव बना रहा था।
पीड़ित युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन जब युवती को लेने आए तो लड़का विवाद करने लगा। परेशान होकर युवती के परिजनों ने मामले की सूचना बरनाहल पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से न्यया की गुहार लगाई है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलनाफ मुकदमा दर्ज करने के निदेश दिये है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 292, 394 , 120 बी ,506 ,66,67 ए के तहत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद से आरोपी रंजीत कुमार लड़की एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
वही पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है मगर सभी आरोपी सरेआम घूम रहे हैं अब देखना यह होगा कि मैनपुरी पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कितनी सक्षम साबित होती है