‘योगीराज में उत्तर प्रदेश बन गया रोगी प्रदेश’

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Aug, 2018 10:12 AM

yogiraj became a state of uttar pradesh patient

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि देश में नफरत के सौदागरों की सरकार चल रही है,जो हिंदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है। प्रदेश का भी यही हाल है। यहां योगी और उनके सत्ता सुख भोगने वाले साथियों की सरकार चल रही है, जिन्होंने....

मेरठ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि देश में नफरत के सौदागरों की सरकार चल रही है,जो हिंदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है। प्रदेश का भी यही हाल है। यहां योगी और उनके सत्ता सुख भोगने वाले साथियों की सरकार चल रही है, जिन्होंने पिछले डेढ़ साल में प्रदेश को रोगी प्रदेश बना दिया है।

सासंद संजय सिंह बुधवार को सहारनपुर से शुरु होने वाली जन अधिकार पदयात्रा से पूर्व मंगलवार को मेरठ पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित सोल्टियर फार्म में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पदयात्रा कर रही है। आज देश प्रदेश में किसान की हालत ज्यादा खराब है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान को उसकी उपज का दाम तक नहीं मिल पा रहा है। संजय ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई है तब से अपराध लगातार बढ़ा है। लूट,हत्या,दुराचार आदि की घटनाओं में तेजी आई है। डेढ़ साल में प्रदेश रोगी बन गया है। गोरखपुर में बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि अगस्त में तो बच्चों की मौत होती ही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!