Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 02:28 PM
योगी के गढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर में चल रहे महोत्सव के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज से महोत्सव में हड़कंप मच गया। बता दें कि गोरखपुर महोत्सव...
गोरखपुर(रूद्र प्रताप सिंह): योगी के गढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर में चल रहे महोत्सव के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज से महोत्सव में हड़कंप मच गया। बता दें कि गोरखपुर महोत्सव शुरू से ही विवादो में रहा है। पहले महोत्सव के थीम सांग को लेकर विवाद हुआ। बाद में गोरखपुर में बच्चों की मौत का मामला उठा और अब पुलिस का लाठीचार्ज।
दरअसल इस महोत्सव में भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी अपने सुरों के जलवे बिखेर रही थी। हजारों की संख्या में मालिनी को सुनने लोग भी आए हुए थे। तभी पुलिस और युवकों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। ये बहस इस कदर बढ़ गई कि सिपाही ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं युवकों पर लाठी बरसाने के दौरान सिपाही की लाठी भी टूट गई।
हालांकि जब सिपाही को पता चलता है कि वह कैमरे में कैद हो रहा है, तब वह वापस लौट जाता है। बता दें कि 3 दिन से चल रहे गोरखपुर महोत्सव का आज आखिरी दिन है। खबर यह भी है कि समापन समारोह में योगी अदित्यनाथ भी शामिल होंगे।